"परिवर्तन योगेश" के संस्थापक योगेश जी से साक्षात्कार : Chief Editor Mr. Chandra Bhushan Mishra "Kaushik"
प्रश्न : आप यदि आजीवन संघ स्वयंसेवक तो आपने परिवर्तन योगेश संस्था का निर्माण का अलग मार्ग क्यों चुना ?
उत्तर : नहीं हमने अलग मार्ग नहीं चुना, केवल स्वयंसेवकों को बाँटने से बचाना हमारा ध्येय । हम "परिवर्तन योगेश" को स्वयमेव संघ की शाखा मानते। यह शाखा क्षेत्रीय न होकर राष्ट्रीय स्तर पर। स्वयंसेवक कभी सेवा भारती हुए, कभी बजरंग दल हुए, कभी विश्व हिंदू परिषद हुए। हमारा प्रयास कि स्वयंसेवक सभी राष्ट्रीय व समाज सेवी कार्य एक ही शाखा माध्यम से करें।
प्रश्न : क्या आप "परिवर्तन योगेश" का अलग ध्वज व प्राथर्ना निर्माण का सोचते ?
उत्तर : इन बातों का मतलब ही पैदा नहीं होता ! संघ स्वयंसेवक ध्वज प्रणाम कर रहे और प्राथर्ना गा कर भारत माता को प्रणाम कर रहे तो इसकी आवश्यकता ही कहां ! केवल शाखा का विस्तार किया, कार्यों का विस्तार किया, स्वयंसेवकों को पहचान हेतु नियुक्ति पत्र दिया, गीतों का नव निर्माण किया। परम् पूजनीय डॉ हेडगेवार जी प्रसन्न होंगे यदि स्वयंसेवकों को हिंदुत्व/सनातन का सही अर्थ ज्ञात हो, स्वयंसेवक राजनीति से अलग हट कर व्यवहार करें।
प्रश्न : क्या आपका संघ के बड़े सरसंघ चालकों से साक्षात्कार हुआ।
उत्तर : मैं नहीं मानता कि राष्ट्र व समाज सेवा जन बड़ा या छोटा हो सकता, केवल पद बड़े छोटे हो सकते। संघ के ऐसे कई स्वयंसेवक जिन्हें कोई नहीं जानता परन्तु राष्ट्र विकास में उनका कार्य बहुत विशाल। हम भी विशाल कार्य करें तो इसमें आश्चर्य क्या ! परिवर्तन योगेश द्वारा यदि शाखा में कुछ परिवर्तन किए गए तो स्वयंसेवकों को स्वत: वह अपनाने वरना हम अकेले कुछ स्वयंसेवकों के साथ इस परिवर्तन में लगे रहेंगे।
प्रश्न : Local-Vocal-News बनाने का उद्देश्य ?
उत्तर : यह एक ऐसा पटल जहां स्वयंसेवक अपने क्षेत्र की समस्याएं उठा सकते, अपने समाज सेवी कार्य बता सकते, राष्ट्र संस्कृति व समाज हित में अपने आलेख प्रस्तुत कर सकते। यही है परिवर्तन जिसमें हम लोकल स्वयंसेवकों को वोकल करना चाहते, धन्यवाद।

No comments:
Post a Comment